Top News

गांधी सभागार में प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल का मीडिया संवाद, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियां गिनाईं

 नमस्कार, आप देख रहे हैं Cockroach Janata News।       मैं हूँ आपका साथी, और अब बात करते हैं फतेहपुर से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर की।

फतेहपुर।

फतेहपुर कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में उत्तर प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री एवं खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अजीत सिंह पाल ने मीडिया संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना सहित जनपद के वरिष्ठ अधिकारी और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

मीडिया संवाद के दौरान प्रभारी मंत्री ने केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और सुशासन की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

मंत्री ने बताया कि प्रदेश में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण और युवाओं के रोजगार के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य किए गए हैं।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आम जनता को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभाग लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रहा है।

कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों ने जनहित और विकास से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे, जिनका मंत्री ने विस्तारपूर्वक जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का एक मजबूत स्तंभ है, जो सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करता है।

वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों ने भी जनपद में चल रहे विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी साझा की।

सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक माहौल में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में सरकार की विकास योजनाओं और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता को प्रमुखता से रखा गया।

रिपोर्ट प्रस्तुत करता

कैमरामैन के साथ, अल्ताफ हुसैन, जिला ब्यूरो चीफ, फतेहपुर।

Cockroach Janata News।




Post a Comment

Previous Post Next Post
Cockroach Janta News
Cockroach Janta News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume