कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके को छत्रपति संभाजीनगर में पुलिस सुरक्षा दी गई है। यह कदम सोशल मीडिया पर पार्टी के तेजी से ट्रेंड होने और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर मीम्स के कारण एहतियातन उठाया गया है।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के एमआईडीसी वलुज इलाके में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके के घर पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, सोशल मीडिया पर पार्टी के तेजी से ट्रेंड करने के बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया है।
क्या है कॉकरोच जनता पार्टी?
कॉकरोच जनता पार्टी पिछले सप्ताह ऑनलाइन सामने आई थी और देखते ही देखते बेरोजगारी, परीक्षा पेपर लीक और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर मीम्स और राजनीतिक टिप्पणियों के जरिए सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। पार्टी को लेकर युवाओं के बीच तेजी से प्रतिक्रिया देखने को मिली।

Post a Comment