नमस्कार, आप देख रहे हैं कॉकरोच जनता न्यूज़।
फतेहपुर जनपद के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र स्थित नौबस्ता गंगा घाट पर सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। गंगा स्नान और पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही हजारों श्रद्धालु घाट पर पहुंचते रहे। आइए देखते हैं यह विशेष रिपोर्ट।
फतेहपुर के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के नौबस्ता गंगा घाट पर सोमवती अमावस्या के अवसर पर आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। दूर-दराज के गांवों और विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह स्वयं लगातार घाट क्षेत्र का निरीक्षण करते रहे और सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर बनाए रखी।
उनके नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया गया। वहीं नौबस्ता चौकी प्रभारी भी अपनी टीम के साथ पूरे समय घाट पर मौजूद रहे और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी।
किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए घाट पर स्थायी गोताखोरों की तैनाती की गई थी। साथ ही लाउडस्पीकर के माध्यम से श्रद्धालुओं को गहरे पानी में न जाने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की लगातार अपील की जाती रही।
स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने पुलिस प्रशासन की व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि सुरक्षा के बेहतर इंतजामों के कारण वे निश्चिंत होकर गंगा स्नान कर सके। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन सतर्क और सक्रिय दिखाई दिया।
कैमरामैन के साथ,
अल्ताफ हुसैन
जिला ब्यूरो चीफ, फतेहपुर
कॉकरोच जनता न्यूज़
"सच्ची खबर, जनता के साथ
Post a Comment