नमस्कार, आप देख रहे हैं कॉकरोच जनता न्यूज़।
मैं हूं आपका साथी, और अब बात फतेहपुर जिले की एक बड़ी खबर की, जहां हत्या और आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित आरोपी ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लाइसेंसी बंदूक, कारतूस और शस्त्र लाइसेंस भी बरामद किया है।
फतेहपुर जनपद के थाना गाजीपुर क्षेत्र में हुए चर्चित हत्या कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत हत्या और आर्म्स एक्ट के मुकदमे में नामजद आरोपी राजेन्द्र तिवारी उर्फ पप्पू तिवारी ने थाना गाजीपुर में आत्मसमर्पण कर दिया।
पुलिस के अनुसार, 21 जून 2026 की रात थाना गाजीपुर क्षेत्र के अहिरनखेड़ा गांव में आयोजित एक विवाह समारोह के दौरान विवाद हो गया था। आरोप है कि कहासुनी के बाद आरोपी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान घायल की मृत्यु हो गई।
इस घटना के बाद थाना गाजीपुर में हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस द्वारा लगातार दबाव बनाए जाने के बाद आरोपी ने थाना गाजीपुर पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एक लाइसेंसी एसबीबीएल गन, खोखा कारतूस तथा शस्त्र लाइसेंस बरामद किया है।
पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
फिलहाल इस मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है और प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।
कैमरामैन के बिना उपलब्ध तस्वीरों के साथ,
अल्ताफ हुसैन
जिला ब्यूरो चीफ, फतेहपुर
कॉकरोच जनता न्यूज़
Post a Comment