"नमस्कार, आप देख रहे हैं कॉकरोच जनता न्यूज़, मैं हूँ आपका अपना एंकर। फतेहपुर से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां हथगाम पुलिस ने भैंस चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है।"
"फतेहपुर जनपद के हथगाम थाना क्षेत्र के दुंदौली गांव स्थित प्राइमरी स्कूल के पास मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने मौके से 5 भैंस, 1 बछड़ा, एक लोडर वाहन और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।"
"पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और पशुपालकों ने राहत की सांस ली है।"
"गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मोहम्मद हबीब पुत्र स्वर्गीय सगीर, मोहम्मद नसीम पुत्र स्वर्गीय नसीर निवासी दुंदौली थाना हथगाम, गुलाम मुस्तफा पुत्र मजीद निवासी बनियापुर गौरा थाना हथगाम तथा आजिम खान पुत्र असलम निवासी हनुमानपुर थाना थरियांव शामिल हैं।"
"पुलिस की सतर्कता और तेज कार्रवाई के चलते भैंस चोरी की इस वारदात का खुलासा हो गया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक आलोक कुमार, उपनिरीक्षक सुदामा प्रसाद, कांस्टेबल रोहित कुमार, रवि कुमार, सेवानिवृत्त कांस्टेबल रवी प्रकाश यादव, देवाशीष मिश्रा, सूरज और विजय यादव की टीम ने संयुक्त रूप से यह सफलता हासिल की।"
"जो समझ रहे थे कि चोरी करके कानून की आंखों में धूल झोंक देंगे, उन्हें हथगाम पुलिस ने साफ संदेश दे दिया है—अपराध चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो, कानून के हाथ उससे ज्यादा लंबे होते हैं।"
"फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।"
"कैमरा और एडिटिंग टीम के साथ मैं अल्ताफ हुसैन, जिला ब्यूरो चीफ फतेहपुर, कॉकरोच जनता न्यूज़।"
Post a Comment