Top News

फतेहपुर में AIMIM महिला विंग

 🗞️ कॉकरोच जनता न्यूज़ 🗞️

फतेहपुर में AIMIM महिला विंग विस्तार कार्यक्रम संपन्न, बहनों को सौंपी गई जिम्मेदारियाँ

फतेहपुर। आज AIMIM फतेहपुर के जिला अध्यक्ष एडवोकेट मोहिउद्दीन फारूकी साहब एवं महिला विंग जिला अध्यक्ष सफिया बेगम साहिबा के नेतृत्व में महिला विंग विस्तार कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए तथा महिला विंग की सक्रिय बहनों को विभिन्न जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। नव-नियुक्त पदाधिकारियों को उनके नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएँ एवं मुबारकबाद पेश की गईं।

इस अवसर पर जनपद के वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे और सभी ने नवमनोनीत पदाधिकारियों के उज्ज्वल संगठनात्मक भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महिलाएं समाज की असली ताकत, शऊर और निर्माण की आधारशिला हैं। AIMIM हमेशा से महिलाओं की सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध रही है। फतेहपुर में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी इस बात का संकेत है कि अब महिलाएं केवल दर्शक नहीं बल्कि नेतृत्व की भूमिका में आगे बढ़ रही हैं।

सभी बहनों और बेटियों से अपील की गई कि वे आगे आकर अपनी आवाज़ को मजबूत करें और अपने हक, तालीम, इंसाफ तथा समाज की बेहतरी के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।

“आपकी आवाज़ ही आपकी ताकत है और आपकी भागीदारी ही एक बेहतर समाज का निर्माण करती है।”

✍️ जिला ब्यूरो चीफ: अल्ताफ हुसैन

📰 कॉकरोच जनता न्यूज़




Post a Comment

Previous Post Next Post
Cockroach Janta News
Cockroach Janta News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume