Top News

गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक का संगठन विस्तार, तीन ब्लॉकों की सैकड़ों महिलाओं ने सच्चाई और न्याय की लड़ाई का लिया संकल्प।"

 

नमस्कार, आप देख रहे हैं कॉकरोच जनता न्यूज़।

मैं हूँ जिला ब्यूरो चीफ अल्ताफ हुसैन

जनपद फतेहपुर के हसवा ब्लॉक अंतर्गत बेर्राव ग्राम में गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक द्वारा एक भव्य संगठन विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बहुआ, असोथर और हसवा ब्लॉक के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

संगठन की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमलता पटेल की मौजूदगी में महिलाओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण करते हुए सच्चाई, न्याय और जनसेवा के लिए कार्य करने की शपथ ली। इस दौरान नव-मनोनीत सदस्यों को गुलाबी साड़ी और संगठन का पहचान पत्र भी वितरित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हेमलता पटेल ने कहा कि महिलाओं की एकता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और संगठित होकर हर समस्या का समाधान संभव है। उन्होंने महिलाओं के साथ-साथ उनके परिवारों, विशेषकर सहयोग करने वाले पतियों और परिजनों की भी सराहना की।

कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना गया। अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि संबंधित अधिकारियों और प्रशासन से वार्ता कर समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा।

बेर्राव ग्राम पहुंचने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष और संगठन की पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय आयोजक संगीता देवी और कुशमा देवी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस सदस्यता अभियान में सरकी, रमवा पंथुवा, बेर्राव, मीरापुर, कुसुम्भी, रमवा, रामपुर, कन्धीया, गाजीपुर और करसवा सहित कई गांवों की महिलाओं ने भागीदारी की।

कैमरामैन के साथ,

जिला ब्यूरो चीफ अल्ताफ हुसैन,

कॉकरोच जनता न्यूज़, फतेहपुर। 





Post a Comment

Previous Post Next Post
Cockroach Janta News
Cockroach Janta News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume