नमस्कार, आप देख रहे हैं कॉकरोच जनता न्यूज़। मैं हूँ आपका साथी। आइए रुख करते हैं फतेहपुर जनपद की एक महत्वपूर्ण खबर की ओर, जहां ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया।
फतेहपुर जनपद के गाजीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गम्हरी में उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के प्रभारी मंत्री एवं राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अजीत पाल सिंह की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया।
इस दौरान मंत्री अजीत पाल सिंह ने ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं, शिकायतों तथा सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
चौपाल के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं की समीक्षा भी की गई। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंच रहा है या नहीं, इस संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली गई।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी फतेहपुर श्रीमती निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिमन्यु मांगलिक भी उपस्थित रहे। इसके अलावा मुख्य विकास अधिकारी, अयाहशाह विधायक, भाजपा जिला अध्यक्ष, अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
रात्रि चौपाल कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ। सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा तथा स्थानीय पुलिस द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।
कैमरा के साथ, मैं अल्ताफ हुसैन, जिला ब्यूरो चीफ, फतेहपुर।
कॉकरोच जनता न्यूज़ सच्चाई के साथ, जनता की
आवाज।
Post a Comment