05.06.2026, फतेहपुर | सुजानपुर:
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सुजानपुर ग्राम सभा में पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से एक भव्य पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का सफल नेतृत्व ग्राम प्रधान एवं गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान संगठन की सक्रिय महिलाओं एवं ग्रामवासियों ने मिलकर गांव के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया। विशेष रूप से मिनी सचिवालय भवन परिसर में ग्राम प्रधान हेमलता पटेल ने महिलाओं के साथ आम एवं जामुन के पौधे रोपे।
इस अवसर पर हेमलता पटेल ने उपस्थित ग्रामीणों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पृथ्वी को स्वच्छ, हरा-भरा और सुंदर बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे समाज का दायित्व है।
कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि केवल पौधरोपण तक सीमित न रहते हुए सभी उपस्थित महिलाओं एवं ग्रामीणों ने पौधों की देखभाल, सुरक्षा और संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया। साथ ही ग्राम प्रधान द्वारा ग्रामीणों को पौधों का वितरण भी किया गया, जिससे लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर रेखारानी, माधुरी, सरला, सुमन, संयोगिता, शिवांशी, प्रेम बहादुर, संजय एवं राकेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं संगठन की सक्रिय महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी के सहयोग से यह पौधरोपण अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल साबित हुआ।
कॉकरोच जनता न्यूज
रिपोर्ट प्रस्तुतकर्ता:
जिला ब्यूरो चीफ – अल्ताफ हुसैन (उत्त
र प्रदेश)
Post a Comment